हमारा उज्जैन
उज्जैन को अवंतिका, मंदिरों का शहर , क्षिप्रा की भूमि , बाबामहाकाल की नगरी, कुंभ नगरी आदि नमो से जाना जाता है। प्राचीन काल में अवंतिका नाम से प्रसिद्ध इस भूमि को रहस्यो और चमत्कारों के लिए जाना जाता है। यह शहर कई प्राचीन एवम ऐतिहासिक घटनाओ का साक्षी रहा है। सनातन संस्कृति का पालक एवम पोषक शहर उज्जैन साधना तंत्र एवम मंत्रो के लिए जाना जाता है। महाकाल ज्योतिर्लिंग बाबामहकाल भगवान महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों मे से एक है। वर्तमान समय मे यहाँ मन्दिर का विस्तार कार्य जारी है। महाकाल लोक मे स्थित अनेक प्राचीन मन्दिर भी अपना विशेष महत्व रखते है यहाँ स्थित ज्योतिर्लिंग अद्भुत एवम अलौकिक है। इसे स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भी कहा जाता है। ये दक्षिणमुखी एवम कालजयी स्वरूप मे विद्यमान है।