Posts

Showing posts from June, 2023

हमारा उज्जैन

Image
 उज्जैन को अवंतिका, मंदिरों का शहर , क्षिप्रा की भूमि , बाबामहाकाल की नगरी, कुंभ नगरी आदि नमो से जाना जाता है। प्राचीन काल में अवंतिका नाम से प्रसिद्ध इस भूमि को रहस्यो और चमत्कारों के लिए जाना जाता है। यह शहर कई प्राचीन एवम ऐतिहासिक घटनाओ का साक्षी रहा है। सनातन संस्कृति का पालक एवम पोषक शहर उज्जैन साधना तंत्र एवम मंत्रो के लिए जाना जाता है।  महाकाल ज्योतिर्लिंग  बाबामहकाल भगवान महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों मे से एक है। वर्तमान समय मे यहाँ मन्दिर का विस्तार कार्य जारी है। महाकाल लोक मे स्थित अनेक प्राचीन मन्दिर भी अपना विशेष महत्व रखते है           यहाँ स्थित ज्योतिर्लिंग अद्भुत एवम अलौकिक है। इसे स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भी कहा जाता है। ये दक्षिणमुखी एवम कालजयी स्वरूप मे विद्यमान है। 

काल रूपी कोरोना

Image
 कोरोना  वाइरस शायद कुछ वर्षो बाद किसी को या न रहे परंतु इस भयावह त्रासदी का गवाह बनी इस पीढ़ी के शायद ही ये घाव भर पाए। मै एक अध्यापक के पद पर कार्यरत हुँ। फरवरी का महिना समाप्त होने वाला था चारो तरफ माहौल बिल्कुल समान्य था। पत्र पत्रिकाओं मे कोरोना के बारे मे जानकारी मिली थी परंतु सरसरी।                                                                    अचानक एक दिन राज्य सरकार ने आदेश जारी किया की दिनांक 20 फरवरी से राज्य मे अनिश्चित काल के लिए  बंद घोषित किया जाता हैं। मेरी ड्यूटी चेकपोस्ट पर रात्री 8.00बजे से प्रातः 8.00बजे तक लगाई गयी। उसी दिन रात्री 8.00बजे प्रधान मन्त्री श्री मोदी जी ने 15दिन के लोकडाउन की घोषणा कर दी। अचानक अफरताफ़री मच गयी। क्यों की आदेश ये था की जो जहाँ है वही रहे।                                ...